Ads block

About Us


"धर्म की जय हो.....अधर्म का नाश हो.....प्राणियों में सद्भावना हो.....विश्व का कल्याण हो....."

धर्म समझो, धर्म को जीओ और धर्मरक्षण के लिए प्रेरित होकर राष्ट्र धर्म का तेज बढाओ’
"अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव चः
"      

     इस  ध्येय के साथ हिन्दू एकता मंच - पूरी तरह से हिन्दू /सनातन धर्म की एकता व कल्याण/ उत्थान के लिए समर्पित है।हिन्दू समाज की एकता के लिए हिन्दू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव दूर कर हिन्दू समाज को एक   मंच पर लेन हेतु कटिबद्ध है।

    सनातन/हिन्दू धर्म संस्कृति  को बचाने के लिए लोगो को सनातन/हिन्दू धर्म के प्रति जाग्रत करना, हिन्दू समाज के घर घर  में वेदिक संस्कार शिष्टाचार व् वेदिक धर्म की पालना हो इसके लिए प्रेरित करना।
    हिन्दू एकता मंच हिंदुत्व के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। संगठन वैसे तो 2017 से चल रहा लेकिन अगस्त 2020 में संगठन का रजिस्ट्रेशन हुआ है।संगठन मुख्य रूप से हिंदुत्व को शक्तिशाली बनाने के लिए धरातल पर काम कर रहा। संगठन पूर्ण रूप से गैरराजनीतिक है जिसका किसी पार्टी या किसी राजनतिक दल से कोई सम्बन्ध नहीं है।

  • यह संस्था पूरी तरह से हिन्दू /सनातन धर्म की एकता व कल्याण/ उत्थान के लिए समर्पित है।
  • हिन्दू एकता हेतु हिंदुओं के देवताओं के प्रति आस्था बढ़ाना, हिंदुओं को धर्म शिक्षा देकर उनमें धर्माभिमान जागृत करना, हिंदुओंका प्रभावी रूपसे संगठन करना तथा उन्हें राष्ट्र एवं धर्म के कार्य के लिए प्रेरित करना ।
  • संस्था का मुख्य उद्देश्य धर्मिक और सामाजिक कार्य के द्वारा राष्टीय एकता स्थापित करना हे व् लुप्तप्रायः हो रहे सनातन/हिन्दू धर्म को बचाने के लिए लोगो को सनातन/हिन्दू धर्म के प्रति जाग्रत करना, हिन्दू समाज में घर में वेदिक संस्कार शिष्टाचार व् वेदिक धर्म की पालना करना।
  • समस्त विश्व में सनातन धर्म अध्यात्म योग सम्बन्धी विषयो भारतीय संस्कृति के प्रचार के लिए वेद वेदांत उपनिषद शास्त्र पुराण आदि में समयक ज्ञान के लिए, सनातन धर्म के संरक्षण एवम् धार्मिक शिक्षा के विकास कार्यों के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ साथ वेदिक शिक्षा भी मिले उसके लिए आधुनिक सह वैदिक विद्यालयो/ स्कूल/ कॉलेज का निर्माण व  संचालन करना । संस्कृत भाषा और संस्कृति और पूर्ण सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना व प्रचार प्रसार हेतु समाचार पत्र, मैगजीन छपवाना, मिडिया वेब चैनल, इलेक्ट्रॉनिक चैनल आदि चलाना। 
  • हिन्दू समाज के चहुमुखी विकास व एकता के लिए कल्याणकारी योजनाओ का खुला समुचित संचालन करना - मानव कल्याण एवम विकास,बालविकास, महिला कल्याण विकास, ग्रामीण कौशल विकास, लघु कुटीर गृह उद्योग, ग्रामोद्योग हेतु प्रशिक्षण देना व स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना, व हिन्दू एकता के लिए एक छत के निचे सभी को रोजगार मुहैया करवाना।
  • हिन्दू एकता के लिए सनातन संस्कृति के सृष्टि प्रेम जैसे वन सम्पदा रक्षा और विकास, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण आदि समाज हित व समाज कल्याण, ग्रामीण विकाश हेतु कार्य करना व ग्रामीण विकाश योजनाओ का किर्यान्वयन करना।
  • सृष्टि व मानव  कल्याण के लिए एक होकर पर्यावरण सरंक्षण, पर्यावण प्रदूषण की रोकथाम हेतु उपाय व वृक्षारोपण करना व इस  हेतु लोगो को जागृत करना ।
  • गौ माता के संरक्षण हेतु गौ सेवा, गौ पालन को बढ़ावा देना ,गौशाला खोलना, गौ माता की हुई दयनीय स्तिथि को वापस माता का दर्जा मिले इस हेतु हिन्दू समाज में जाग्रति लाना। व अन्य  वन्य जीवों, पशु पक्षियों के सरंक्षण हेतु लोगो में जागरूकता लाना, घायलों का इलाज करवाना आदि कार्य किये जायँगे ।हिन्दू समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए गौ पालन के लिए प्रेरित कर उनका जीवन स्तर सुधरवाने के लिए प्रयास व रासायनिक खाद के स्थान पर गऊ वंश के गोबर व् मूत्र से निर्मित ओषधि खाद ,गाय के गोबर गऊ मूत्र के महत्व का प्रचार  प्रसार करना।
  • हिन्दू समाज की एकता के लिए हिन्दू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव दूर कर हिन्दू समाज को एक मंच पर लेन हेतु एक मंच प्रदान करना।